Hindi News / General News / छत्तीसगढ़ ने बंगाल को 7-0 से पराजित किया

छत्तीसगढ़ ने बंगाल को 7-0 से पराजित किया

9वीं हॉकी इण्डिया सब जूनियर बालिका नेशनल प्रतियोगिता में

हॉकी राजस्थान एवं प्रिंस एकेडमी सीबीएसई स्कूल, सीकर के तत्त्वावधान में प्रिंस एकेडमी, सीकर में चल रही 9वीं हॉकी इण्डिया सब जूनियर बालिका नेशनल प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल 4 मैच खेले गये। प्रथम मैच में छत्तीसगढ़ ने बंगाल को 7-0 से पराजित किया, छत्तीसगढ़ की सोनम साहू को मैन ऑफ द मैच का जम्बो अवार्ड दिया गया। द्वितीय मैच में आंध्रप्रदेश ने मणिपुर को 3-0 से पराजित किया, आंध्रप्रदेश की अक्षाया को मैन ऑफ द मैच का जम्बो अवार्ड मिला। तृतीय मैच में महाराष्ट्र ने गोवा को 9-0 से पराजित किया, महाराष्ट्र की उत्कर्षी काले को मैन ऑफ द मैच का जम्बो अवार्ड मिला। चौथे मैच में हिमाचल प्रदेश ने केरल को 6-0 से पराजित किया, हिमाचल प्रदेश की सोनम को मैन ऑफ द मैच का जम्बो अवार्ड मिला। प्रतियोगिता में चौथे दिन 6 मैच खेले जायेंगे। राजस्थान में पहली बार आयोजित हो रही इस महिला हॉकी नेशनल प्रतियोगिता में देशभर से 18 टीमों के 400 खिलाड़ी एवं कोच भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur