Hindi News / General News / छात्रवृति के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ

छात्रवृति के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ

नेशलन स्कॉलरशीप पोर्टल पर

झुंझुनू, नेशलन स्कॉलरशीप पोर्टल पर अल्पसंख्यक पोस्ट मेट्रिक व मेरिट कम मीन्स छात्रवृति आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर रहेगी। विभाग के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीष खान ने बताया कि पोस्ट मेट्रिक व मेरिट कम मीन्स छात्रवृति हेतु संस्थान के ऑनलाईन पंजीयन कराने हेतु नेशनल स्कॉलरशीप पोर्टल पर लॉगिन करें तथा संबंधित संस्थान के पोर्टल पर दर्शाये गये आवेदन की पूर्ति करते हुए सबमीट करें तथा प्रिन्ट आउट संस्था प्रधान द्वारा प्रमाणित करते हुए संस्थान की मान्यता व संस्थान प्रधान की एक फोटो युक्त आई.डी. इस कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। यदि किसी संस्थान के पास लॉगिन आई.डी. उपलब्ध नहीं है तो एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है। अतः जिन संस्थानों ने अभी तक ऑनलाईन पंजीयन नहीं करवाया है वे संस्थान अविलम्ब ऑनलाईन पंजीयन की कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur