Hindi News / General News / सूरजगढ़ में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया

सूरजगढ़ में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया

जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन खिलाकर

सूरजगढ़, गांधी दर्शन समिति सूरजगढ़ के सह संयोजक एडवोकेट दीपक कुमार सैनी के नेतृत्व में राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत का जन्मदिन मनाया। एडवोकेट दीपक कुमार सैनी ने बताया कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर इंदिरा रसोई में जाकर 51 व्यक्तियों का खाने का टोकन कटवाकर जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन खिलाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 71वाँ जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर अजय कुमार सैनी, आनंद शर्मा, प्रदीप मेघवाल, अजय वर्मा, सचिन शर्मा, श्यामलाल सैनी, चेतन वर्मा, शीशराम, सुनील शर्मा, प्रमोद शर्मा आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur