Hindi News / General News / चिकित्सालयों में जरूरी जीवन रक्षक उपकरणों की व्यवस्था

चिकित्सालयों में जरूरी जीवन रक्षक उपकरणों की व्यवस्था

सुविधाएं सुदृढ करने के लिए भामाशाहों का सहयोग

चूरू, जिले के जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी में जरूरी जीवन रक्षक उपकरणों की व्यवस्था में दानदाता भी सहयोग कर सकते हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस संबंध में निर्देश दिए हैं कि चिकित्सा सुविधाएं सुदृढ करने के लिए भामाशाहों का सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. भंवरलाल सर्वा को निर्देशित किया है कि वे जिले में समस्त जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी में जरूरी जीवन रक्षक उपकरणों की व्यवस्था हेतु जिला स्तर पर भामाशाहों से सम्पर्क करें। जिला कलक्टर ने दानदाताओं से अनुरोध किया है कि वे मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार चिकित्सालयों में सहयोग करते हुए व्यवस्थाओं को सुदृढ करने में अपना सहयोग दें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur