Hindi News / General News / चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने गांव में जाकर आमजन को किया जागरूक

चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने गांव में जाकर आमजन को किया जागरूक

जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ.विशाल सिंह ने

सीकर, नीमकाथाना क्षेत्र में आज शनिवार को जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ.विशाल सिंह ने गणेश्वर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी के साथ बैठक की और उनकों कोरोना रोकथाम सम्बधी सरकार के निर्देशो की जानकारी दी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विशाल सिंह ने आज शनिवार को मेल नर्स रणजीत बुडानिया के साथ इलाके के गणेश्वर, गावड़ी, गंवार गांव में जाकर कोरोना रोकथाम गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान गांवों में फल, सब्जी व अन्य खाद्य वस्तु के दुकानदार बिना मास्क लगाए हुए मिले तथा वही कोरोना वायरस की रोकथाम सम्बधित राज्य सरकार के निर्देश की पालना भी दुकानों पर नहीं की जा रही थी। उन्होंने सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी को वार्ड पंचों के सहयोग से निर्देश की पालना करवाने के लिए व्यापारियों व आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur