चिराना [संजय बारी ] अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बुधवार को राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय प्रांगण में स्थित पंडित राम प्रताप सभागार में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह 2018 -19 का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि उदयपुरवाटी पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ,अध्यक्षता वेंकटेश मठ लोहार्गल पीठाधीश्वर अश्विनी दास महाराज, विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच सत्यनारायण अग्रवाल व समाजसेवी नथमल स्वामी लोहार्गल रहे। छात्रसंघ कार्यालय का महाराज द्वारा विधिवत तरीके से फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर महाविद्यालय का प्रतिवेदन दीन दयाल सैनी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई तथा उच्चत्तम अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन चेतन शर्मा ने किया। सभी छात्र संघ पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। डॉ वीरेंद्र झा द्वारा सभी आए हुए अतिथियों व मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
Hindi News / General News / चिराना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्रसंघ उद्घाटन समारोह आयोजित
चिराना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्रसंघ उद्घाटन समारोह आयोजित


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


