Hindi News / General News / जिले की 304 ग्राम पंचायतों व 410 शहरी वार्डों में 2 अक्टूबर को चिरंजीवी ग्राम व वार्ड सभा का आयोजन

जिले की 304 ग्राम पंचायतों व 410 शहरी वार्डों में 2 अक्टूबर को चिरंजीवी ग्राम व वार्ड सभा का आयोजन

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की दी जायेगी संपूर्ण जानकारी, राजीव गांधी जल संचय योजना व महानरेगा पर भी होगा काम

चूरू, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर जिले की 304 ग्राम पंचायतों व 410 शहरी वार्डों में 2 अक्टूबर, 2022 को चिरंजीवी ग्राम व वार्ड सभा का आयोजन किया जायेगा। सीईओ हरी राम चैहान एवं सीएमएचओ डाॅ. मनोज शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार चिरंजीवी ग्राम व वार्ड सभा में योजना की सम्पूर्ण जानकारी दी जायेगी। चौहान ने बताया कि ग्राम सभा में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित होगी, सतत विकास लक्ष्य को लेकर संकल्प लिया जाएगा तथा महानरेगा वार्षिक कार्य योजना 2023-24 तैयार की जाएगी। प्रत्येक पंचायत समिति से अधिकतम गावों को ओडीएफ प्लस घोषित करवाते हुए न्यूनतम 10 गांव प्रति पंचायत समिति में डोर टू डोर कचरा संग्रहण शुरू करवाया जाएगा। राजीव गांधी जल संचय योजना फेज 2 में शामिल गांवों की डीपीआर तैयार की जाएगी। जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों द्वारा ग्राम सभाओं का निरीक्षण किया जाएगा। सभी विकास अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहने तथा ग्राम सभाएं संपादित करवाने के लिए कहा गया है।

सीएमएचओ डाॅ मनोज शर्मा ने बताया कि हर परिवार को कैशलैस इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत 10 लाख रुपए तक के स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सही और सम्पूर्ण जानकारी के साथ योजना के सभी नये प्रावधानों की जानकारी प्रत्येक परिवार को मिले, ताकि लोग योजनान्तर्गत बीमा करवा सकें तथा बीमार होने पर वे निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली चिरंजीवी ग्राम व वार्ड सभा में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पूरा परिचय एवं पात्रता के बारें में जानकारी दी जायेगी। योजना में पंजीयन से वंचित ग्राम तथा वार्ड के प्रत्येक परिवार को पंजीयन हेतु प्रेरित किया जायेगा। योजना में पंजीकरण की प्रकिया एवं आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी दी जायेगी। योजना में देय लाभ एवं उपलब्ध पैकेज की जानकारी दी जायेगी। योजना में पैनलबद्ध जिले के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों की जानकारी भी दी जायेगी। ग्राम व वार्ड सभा मे क्षेत्र के चिरंजीवी योजना के लाभार्थियों को चिरंजीवी ग्राम, वार्ड सभा में अपना अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जायेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur