Hindi News / General News / चिड़ावा के बाजार 3 दिन के लिए बंद

चिड़ावा के बाजार 3 दिन के लिए बंद

व्यापारिक संघ के अध्यक्षों ने किया फैसला

चिड़ावा, [हितेश पचार ] जिले के चिड़ावा कस्बे के विभिन्न व्यापारिक संघो ने कोरोना वायरस के फैलने संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 22 मार्च से लेकर 24 मार्च तक 3 दिन तक कस्बे के सभी प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय किया है। व्यापारिक संगठनों की तरफ से महेश मालाणी जानकारी देते हुए बताया कि रविवार से लेकर मंगलवार तक चिड़ावा के 3 दिन बाजार बंद रहेंगे। इस दौरान आवश्यक सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगे। इस बंद के फैसले में गल्ला किराना व्यापार संघ के महेश मालाणी, वस्त्र व्यापार संघ के रमेश जांगिड़, रेडीमेड व्यापार संघ के कमल मोदी, हार्डवेयर व्यापार संघ के महेंद्र धनकड़, ज्वेलर्स व्यापार संघ के मनोहर जांगिड़, इलेक्ट्रिक व्यापार संघ के माणक चौधरी, कॉस्मेटिक व्यापार संघ के बंटी महमिया ने इसे अपना समर्थन दिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur