Hindi News / General News / चिड़ावा में योग के साथ दी मानवाधिकारों की जानकारी

,

चिड़ावा में योग के साथ दी मानवाधिकारों की जानकारी

कार्यकारिणी का किया गठन

चिड़ावा [के के गाँधी] अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति व पंसारी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को कस्बे के स्टेशन रोड़ लाल कोठी पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गोयल व आरसी उपाध्याय थे, अध्यक्षता पसारी फाउंडेशन के डॉ. गणेश चेतीवाल की। विशिष्ट अतिथि प्रदेशाध्यक्ष बजरंग सोमरा व प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुमार थे। योग शिक्षक सन्त कुमार, कौशल्या व शिलोचना देवी की देखरेख में आगंतुकों को योगाभ्यास करवाया गया। योग के बाद आगंतुकों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार दिये गए। इस मौके पर महिला प्रदेश अध्यक्ष निधि यादव( एमडी जेजेटी युनिवर्सिटी चुड़ैला ) जिलाध्यक्ष रामकिशन शर्मा, हरि सिंह यादव, उमेश शर्मा, ओमप्रकाश गर्वा, विनय टीबड़ा, शमशेर सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur