जिला कलक्टर रवि जैन ने बुधवार को चिड़ावा व पिलानी स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों का प्रशासनिक निरीक्षण किया। जैन ने चिड़ावा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी अर्पिता सोनी को निर्देश दिए कि आमजन की विभिन्न समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त रखा जाए व क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो का समयबद्ध निरीक्षण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी नियमित रूप से फील्ड विजिट कर, विभिन्न राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि ग्राम सेवक निर्धारित समय पर अटल सेवा केन्द्र में बैठें। उन्होंने ईओ चिड़ावा को निर्देश दिए कि क्षेत्र में साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए जाएं व सार्वजनिक शौचालयों को स्वच्छ रखना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चिड़ावा स्थित डालमिया खेल मैदान का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिडावा में एसटीपी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Hindi News / General News / चिड़ावा व पिलानी में जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण
चिड़ावा व पिलानी में जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


