Hindi News / General News / चौथे दिन भी फतेहपुर के बाजार रहे पूर्णतया बंद

चौथे दिन भी फतेहपुर के बाजार रहे पूर्णतया बंद

धारा 144 के साथ

फतेहपुर,[बाबूलाल सैनी ] धारा 144 के साथ लगातार चौथे दिन बुधवार को भी फतेहपुर के बाजार पूर्णतया बंद नजर आए। वही छतरिया बस स्टैंड कुछ हिस्सों में खुला नजर आया। कुछ बैंक शाखाए बंद रही तो वही कुछ बैंक 3 स्टाफ के साथ ही खुले नजर आए। फतेहपुर शेखावाटी कस्बे में बढ़ते हुए कोरोना के प्रभाव को रोकने के लिए प्रशासन ने शहर के मुख्य बाजारों को जिसमें आसाराम जी के मंदिर से लेकर सिकरिया चौराहा, मुख्य बाजार गोयंका गोदाम से होते हुए पुराने सिनेमा हॉल, बावड़ी गेट, आसाराम जी के मंदिर, सकरी गली को जीरो मोबिलिटी एरिया घोषित किया था तथा धारा 144 भी लगाई गई है। जिसके मद्देनजर बुधवार को लगातार चौथे दिन भी इन इलाकों में लोगों के प्रतिष्ठान पूर्णतया से बंद रहे। वही कई जगह पुलिस ने बैरिकेट्स भी लगाए तो जगह-जगह पुलिस के जवान भी खड़े नजर आए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur