जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला परिषद सभाकक्ष में विधानसभा चुनाव, 2018 के तहत मतदान दलों को दिये जाने वाले प्रशिक्षण के संदर्भ में जिले के समस्त ब्लॉक के आरओ व एएलएमटी (वीवीपेट) की रिफ्रेशर व अपडेशन हेतु कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में दक्ष प्रशिक्षक प्रो. कमल सिंह कोठारी व ईवीएम (वीवीपेट) दक्ष प्रशिक्षक जितेन्द्र कुमार ने एएलएमटीएस के साथ प्रशिक्षण प्रक्रिया पर गहन चर्चा की एवं प्रश्न-उतर सत्र भी आयोजित किया। सभी एएलएमटीएस ने विधानसभावार विभिन्न बिन्दुओं पर अपनी प्रस्तुतियां दी। प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षणार्थियों को ईवीएम (वीवीपेट) मशीन का हैण्ड्सऑन भी करवाया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामरतन सौंकरिया ने कहा कि मतदान में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी सावधानी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस चुनाव में वीवीपेट का उपयोग हो रहा है, अतः इसे सावधानी पूर्वक संचालित करना है। कार्यशाला में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के संदर्भ में होने वाले सभी प्रशिक्षणों को गंभीरता से लिया जावे व सभी एएलएमटीएस विधानसभावार मतदान दलों को प्रभावी प्रशिक्षण देवें व प्रशिक्षणों की संबंधित आरओ, एआरओ प्रभावी मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें।
Hindi News / General News / चुनाव अधिकारी व कार्मिक गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें- जिला निर्वाचन अधिकारी
चुनाव अधिकारी व कार्मिक गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें- जिला निर्वाचन अधिकारी



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।