सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] चुनाव नतीजे सट्टा मार्केट के उलट आने के बाद सट्टा बाजार में खलबली मच गई सट्टा कारोबारी भूमिगत हो गए। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूरजगढ़ सीट पर कांग्रेस की जीत को लेकर करीब तीन सौ करोड़ का सट्टा लगा हुआ था। लेकिन चुनाव नतीजों में भाजपा के सुभाष पुनियां की जीत के बाद कस्बे के सट्टा व्यापारी भूमिगत हो गए सट्टा लगाने वाले गांवों के लोग अपना हिसाब लेने के लिए आ रहे है लेकिन उनको भुगतान के लिए दस से पन्द्रह दिन का आश्वासन दिया जा रहा है। वहीं गांवों के भोले भाले लोगों का कहना है कि हमने पहले रूपए जमा करवाए है सट्टा करते समय हमें परिणाम आने के दुसरे दिन हिसाब करने के लिए बोला था लेकिन अब सट्टा कारोबारी अपना रंग बदल रहे है ऐसे में सट्टा करने वाले लोग असमंजस की स्थिति में है उनका कहना है कि हमें कुछ भी करना पड़े हम पुरे रूपए लेकर रहेगें।
Hindi News / General News / चुनाव नतीजों के बाद सट्टा बाजार मेंं मची खलबली
चुनाव नतीजों के बाद सट्टा बाजार मेंं मची खलबली



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।