शुक्रवार को कृषि उपज मंडी स्थित भाजयुमो जिलाध्यक्ष कार्यालय में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक व प्रेस वार्ता हुई। जिसमें प्रदेश से लोकसभा प्रभारी शंकर गोरा उपस्थित रहे। बैठक में लोकसभा प्रभारी शंकर गोरा व जिलाध्यक्ष रतनलाल सैनी ने राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर सभी का ध्यान दिलाया। कांग्रेस सरकार की बेरोजगारी व कर्जा माफी के मुद्दे पर विफलता के बारे में सभी को बताया व शेखावाटी के किसानों की समस्याओं के बारे में बताया। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रतनलाल सैनी ने बताया कि आगामी दिनों में युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक उपखंड व तहसील स्तर व जिला मुख्यालय पर बेरोजगारों के साथ कांग्रेस सरकार के द्वारा किये गये छलावे को लेकर उग्र विरोध प्रर्दशन किया जाएगा। साथ ही यह बताया कि चुनावों में जीत दिलाने की खातिर भाजपा जिला युवा मोर्चा पूरे दमखम व जोशो-खरोश से मैदान में उतरेगा। इस मौके पर सभी विधानसभा प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र की जिम्मेदारियां व आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कार्य योजना बताई गई। धोद से प्रभारी शंकरलाल कुमावत, दांता रामगढ़ से संजय तिवारी व गिरधारी कुमावत,खंडेला से ओमप्रकाश बिजारणियां व प्रदीप खण्डेला,सीकर से आशीष कुल्हरि व लोकेश राठौड़, श्रीमाधोपुर से दुर्गा सिंह खर्रा व दिनेश दादिया,लक्ष्मणगढ से ललित पंवार, नीमकाथाना से राजेश सैलानिया,चौंमू से दिलीप मीणा को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किये गये। इस मोके पर विधानसभा प्रभारी व युवा मोर्चा महामंत्री उपस्तिथ रहे।
Hindi News / General News / चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजयुमो ने की प्रेस वार्ता आयोजित
चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजयुमो ने की प्रेस वार्ता आयोजित


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


