चुनावों की रणभेरी बजने के साथ ही चूरू जिले में भाजपा में संगठन को मजबूत कर रूठों को मनाने की कवायद शुरू हो गयी है। जिला मुख्यालय के शक्ति पैलेस होटल में सोमवार को भाजपा की गोपनीय मीटिंग हुई जिसमें जिले के 6 विधानसभा क्षैत्रों के भाजपा से टिकट के दावेदारों की उपस्थिति चर्चा का विषय रही। जिलेभर से 122 भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों की इस गोपनीय मीटिंग के शुरू होने से पहले केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल व प्रदेश प्रभारी अविनाश रॉय ने सम्बोधित किया, जिसके बाद मीडिया को बाहर का रास्ता दिखा गया। अपने सम्बोधन में दोनों ही नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे और पार्टी को मजबूत करने की बात कही। केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कांग्रेस को जहां झूठे लोगों की पार्टी कहा, वहीं प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस को एक्सपायरी डेट वाली पार्टी बताते हुए उसे दिशा विहीन, नेता विहिन और मुद्दे विहीन पार्टी बताया। केन्द्रीय मन्त्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास के नहीं झुठ के मुद्दे हैं। उन्होने कहा कि आचार संहिता लगने को लेकर कांग्रेस ने झुठा मुद्दा उठाया जिसको लेकर चुनाव आयोग ने कांग्रेस को फटकार लगायी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश में फर्जी मतदाताओं का झुठा मुद्दा उठाया जो आज तक साबित नहीं हो सका। बोफोर्स में दलाली करने वाले राफेल में घोटाला बता रहे हैं जबकि यह देशहित में किया गया दो देशों के बीच समझौता है। इतना ही नहीं सर्जिकल स्ट्राइक को पूरा विश्व मान चुका है लेकिन राहुल गांधी को इसका प्रमाण चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन झुठे मुद्दों से लोगों को बरगलाने का प्रयास करेगी लेकिन चुनाव की रणनीति बना हमें मजबुती से खड़ा होना है क्योंकि दिल्ली का रास्ता राजस्थान से होकर जाता है। प्रदेश प्रभारी अविनाश रॉय ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा लाभान्वित किये गये लोगों का चुनावी गणित समझाते हुए कहा कि देश में 22 करोड़ लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया है जबकि पिछले चुनावों में भाजपा को साढ़े 13 करोड वोट मिले थे, इसी तरह 9 करोड़ कार्यकर्ता भाजपा के सूचीबद्ध कार्यकर्ता हैं इसलिए इस बार भाजपा की सीटें बढ़ेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष वासुदेव चावला की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवां, जिला पदाधिकारी, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व उप प्रमुख, जिले के मंडल अध्यक्ष, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, समस्त मोर्चा अध्यक्ष, सभापति, उप-सभापति, प्रधान, उप प्रधान मौजूद रहे
Hindi News / General News / चूरू जिले में भाजपा में संगठन को मजबूत कर रूठों को मनाने की कवायद शुरू
चूरू जिले में भाजपा में संगठन को मजबूत कर रूठों को मनाने की कवायद शुरू



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।