जिले में विधानसभा आम चुनाव 2018 के तहत जिले में अभ्यर्थियों द्वारा नामजदगी दाखिल कराने के छठे दिन शनिवार को 19 अभ्यार्थियों ने कुल 23 नामजदगी के पर्चे दाखिल कराये गये है। जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र से कृष्णा पूनिया (इण्डियन नेशनल कांग्रेस) व विमल (एआरजेपी), तारानगर विधानसभा क्षेत्र से नत्थू सिंह (निर्दलीय) ने एक-एक जबकि तारानगर विधानसभा क्षेत्र से तिलोका राम कस्वां (भारतीय जनता पार्टी व निर्दलीय) ने दो नामजदगी के पर्चे दाखिल कराये है। इसी प्रकार सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से करणी सिंह (निर्दलीय), चूरू विधानसभा क्षेत्र से रामचन्द्र राजोतिया (आप), देवेन्द्र (एआरजेपी), युनस खान (निर्दलीय) ने एक-एक एवं राजेन्द्र राठौड़ (भारतीय जनता पार्टी) ने दो नामजदगी के पर्चे दाखिल कराये है। रतनगढ विधानसभा क्षेत्र से भंवरलाल (इण्डियन नेशनल कांग्रेस), राजकुमार रिणवां (निर्दलीय), जितेन्द्र भार्गव (आरपीआई-ए), अशोक कुमार (निर्दलीय), संजय कुमार (निर्दलीय) ने एक-एक तथा शमशेर सिंह (निर्दलीय) ने दो नामजदगी के पर्चे दाखिल कराये है। सुजानगढ विधानसभा क्षेत्र से सीताराम (बसपा), रामेश्वर लाल (भारतीय जनता पार्टी), दोलत राम (एआरजेपी) ने एक-एक तथा संतोष (निर्दलीय) ने दो नामजदगी के पर्चे दाखिल कराये है।
Hindi News / General News / चूरू जिले में शनिवार को 19 अभ्यार्थियों ने 23 नामजदगी के पर्चे दाखिल कराये
चूरू जिले में शनिवार को 19 अभ्यार्थियों ने 23 नामजदगी के पर्चे दाखिल कराये


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


