Hindi News / General News / चूरू में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 5, राजगढ में 8 अभ्यर्थियों द्वारा 9 नामांकन पत्र

चूरू में 3 अभ्यर्थियों द्वारा 5, राजगढ में 8 अभ्यर्थियों द्वारा 9 नामांकन पत्र

नगरपालिका आम चुनाव 2019

चूरू, नगरपालिका आम चुनाव, 2019 के तहत चूरू नगर परिषद के अध्यक्ष पद हेतु गुरुवार को 3 अभ्यर्थियों द्वारा 5 नामांकन पत्र दर्ज करवाये गये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) संदेश नायक ने बताया कि निर्मला सैनी ने भारतीय जनता पार्टी से, सरोज ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस व निर्दलीय तथा पायल ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस से 2 नामांकन पत्र दर्ज करवाये हैं।
-राजगढ नगरपालिका –
नगरपालिका आम चुनाव, 2019 के तहत राजगढ नगरपालिका अध्यक्ष पद हेतु गुरुवार को 8 अभ्यर्थियों द्वारा 9 नामांकन पत्र दर्ज करवाये गये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) संदेश नायक ने बताया कि अफरोज बानो ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस व निर्दलीय अभ्यर्थी के रुप में दो नामांकन पत्र दर्ज करवाये हैं तथा जमीला/ मोसीन खां ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस, जमीला बेगम/ रजाक खां ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस, रजिया ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस, लता ने भारतीय जनता पार्टी, ललिता देवी ने बहुजन समाज पार्टी, शबाना ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस एवं दामिनी स्वामी ने निर्दलीय अभ्यर्थी के रुप में अपना नाम निर्देशन पत्र दर्ज करवाया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur