जिला कलेक्टर संदेश नायक ने चूरू में प्रथम जिला स्तरीय अमृता हाट मेेले का उदघाटन किया। इस अवसर पर नायक ने कहा कि अमृता हाट मेला महिला सशक्तिकरण की शान और पहचान है। उन्होंने कहा कि इस मेले में आये सभी महिला स्वयं सहायता समुहों ने अपनी मेहनत और लगन से इन उत्पादों को बनाया है तथा बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है। कामकाजी महिलाओं सहित घरेलू कामों में लगी महिलाएं भी स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपना हुनर निखार रही है। नायक ने कहा है कि ऎसी हाटें पहले संभागीय स्तर पर आयोजित होती थी अब पहली बार चूरू में जिला स्तर पर आयोजित हो रही है इसमें 50 महिला स्वयं सहायता समूहों ने भागीदारी की है। जिसमें राजस्थानी परिधान, खाने के कच्चे उत्पाद, मिट्टी के बने बर्तन, लाख की चूड़ियां, टेराकोटा, मुढ्ढे एवं सरकण्डों से बने अन्य आईटमों को बिक्री के लिए लाया गया है। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार ने बताया कि मेले में बच्चों के लिए झूले एवं अलग से फूड कोर्ट की व्यवस्था की गई है। यह मेला 22 जनवरी तक चलेगा। अमृता हाट मेले उदघाटन समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक कमलीनी द्रविड़, जिला कोषाधिकारी पवन कस्वां, उपखण्ड अधिकारी श्वेता कोचर सहित भारी संख्या में महिलाएं, गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Hindi News / General News / चूरू में अमृता हाट मेेले का शुभारम्भ
चूरू में अमृता हाट मेेले का शुभारम्भ



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।