विधानसभा आम चुनाव 2018 में मतदाताओं की भागीदारी बढाने एवं मतदाता जागरुकता के लिए स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालय में नियुक्त 39 कैम्पस एम्बेसडर्स की कार्यशाला शनिवार को जिला कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई। जिसका शुभारम्भ अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया ने किया। कार्यशाला में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने एम्बेसडरों के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग मतदाता अनुपात जनगणनानुसार 4.7 प्रतिशत होना चाहिए जबकि चूरू का अनुपात अभी कम है। अतः नव मतदाताओं के नाम अधिकाधिक मतदाता सूची में जोड़ने हेतु कैम्पस एम्बेसडर का विशेष योगदान रहना चाहिए। मतदान का शत-प्रतिशत लक्ष्य, नैतिक मतदान कराने एवं निर्वाचन अनैतिकता को रोकने में एम्बेसडर महत्ती भूमिका निभाए। जिला स्वीप नोडल अधिकारी नरेन्द्र चौधरी ने कहा कि स्वीप गतिविधियों में कैम्पस एम्बेसडर यूथ आईकॉन है। इन एम्बेसडरों को युवा मतदान प्रतिशत बढाने एवं घर-परिवार, समाज में जागरुकता का संदेश देना चाहिए एवं नवाचार के जरिए मतदान हेतु प्रेरित करने का काम करना चाहिए। कार्यशाला में स्वीप प्रकोष्ठ के मुकुल भाटी द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम पृथक करने, त्रुटि सुधार, ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रियाओं को पीपीटी के माध्यम से समझाया गया एवं निर्वाचन में एम्बेसडरों की भूमिका को विस्तृत रूप से स्पष्ट किया गया। सभी एम्बेसडर को ईवीएम, वीवीपेट मशीन का प्रशिक्षण दिया एवं हैण्डऑन प्रेक्टिस करवाई गई। मतदान जागरुकता हेतु विभिन्न विडियो का प्रदर्शन किया गया। एम्बेसडरों को नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र भी प्रदान किये गये। कार्यशाला की आयोजकीय भागीदारी सहायक नोडल अधिकारी स्वीप मोहन त्रिवेदी द्वारा की गई। कार्यशाला में विकास अधिकारी हरि चौहान, सुनील शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, विनोद पटीर, नानूराम पटीर, अमरचन्द आदि उपस्थित थे।
Hindi News / General News / चूरू में कैम्पस एम्बेसडर कार्यशाला का आयोजन
चूरू में कैम्पस एम्बेसडर कार्यशाला का आयोजन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।