राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक हाजी मकबूल मण्डेलिया एवं कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया ने चूरू विधानसभा चुनाव में सभी 36 कौम के लोगो द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्यार व विश्वास को जिन्दगी में एक पल के लिए भी नही भुलेगे। मण्डेलिया हाउस में शहर व देहात से आये हजारो कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया ने कहा कि जनता व कार्यकर्ताओ ने मुझ पर जो विश्वास किया है इस पर पुरा उतरने की हर सम्भव कौशिश करूगा। रफीक ने कहा कि चूरू का विकास करवाना हमारा पहला लक्ष्य था इसको पुरा करने के लिए चूरू क्षेत्र को भाजपा से मुक्त करना जरूरी था। जनता ने हमको दिल से समर्थन दिया है इसलिए हम अपना लक्ष्य पुरा करने में सफल रहेगेे। राजस्थान में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त लहर चल रही है। भाजपा का सफाया होना निश्चित है कांग्रेस की सरकार बनने पर हमे पुरी गंभीरता के साथ जनता का काम करना है। पूर्व विधायक हाजी मकबूल मण्डेलिया ने कहा कि जनता ने भारी जन समर्थन देकर विकास की बहुत बडी जिम्मेदारी दी है। इसको पुरा करने के लिए सभी कार्यकर्ता व नेता जुट जाये। इस अवसर पर देहात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास सहारण, शहर अध्यक्ष अबरार खान, रणजीत सातडा, जमील चौहान, गोविन्द महनसरिया, आदूराम न्यौल, सोहनलाल मेघवाल, विद्याधर मेघवाल, धर्मेन्द्र बुडानिया, सत्यनारायण बाकोलिया, कपिल भाटी, भागीरथ मेघवाल, आरिफ खान, शेर खान सहजुसर सहित हजारो कार्यकर्ताओ ने भारी बहुमत के साथ जीत की कामना करते हुए हाजी मकबूल मण्डेलिया व रफीक मण्डेलिया को शुभकामनाये व बधाई दी।
Hindi News / General News / चूरू में कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया ने जताया आभार
चूरू में कांग्रेस प्रत्याशी रफीक मण्डेलिया ने जताया आभार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।