Hindi News / General News / चूरू में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10 पहुंची

चूरू में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10 पहुंची

31 मार्च को किया था प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन

रतनगढ़,[सुभाष प्रजापत] चुरू जिले में कोरोना पॉजिटिव के दो और नए केस आने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटीव की संख्या 10 तक पहुंच गई है। दो नए पॉजिटिव केस भी तब्लीगी जमात के वे लोग हैं जो दिल्ली के निजामुद्दीन जलसे में शामिल होकर 22 मार्च को सरदारशहर लौटे थे। सरदारशहर से 8 लोगों को 31 मार्च को क्वॉरेंटाइन किया गया था जबकि चूरू के मरकज मस्जिद से 9 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया था। चूरू के मरकज मस्जिद से क्वॉरेंटाइन किए गए 9 लोगों में से तीन लोग तथा सरदारशहर से 8 लोगों में से अब तक 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। तब्लीगी जमात के चूरू जिले में कुल 85 लोगों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग विभाग द्वारा आइसोलेटेड किया जा चुका है। रतनगढ़ में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चार में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें पुलिस की सुरक्षा के बीच बीकानेर रैफर किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur