स्थानीय विधायक निवास पर दलित समाज की बैठक का आयोजन किया। दलित नेता सीताराम लुगरिया की अध्यक्षता में किया गया जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की सभी जातियो के प्रबुध जनो ने बढ चढकर हिस्सा लिया। इस बैठक में नव नियुक्त भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप् मेघवाल का स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता मोहनलाल चेदी ने भाजपा की रीति नीति और विकास के बारे में बताया। सीताराम लुगरिया ने बताया कि भाजपा सरकार ने सभी नगर पालिकाओ नगर परिषदो एवं नगर निगमो में डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर के नाम पर भवन बनाए। कलेक्ट्रेट सर्किल को अब बाबा साहेब के नाम पर अम्बेडकर सर्किल किया व कलेक्ट्रेट के आगे लगी बाबा साहेब की प्रतिमा का भी 17.25 लाख रू की लागत से सौन्दर्यकरण करवाया। इस अवसर पर सरपंच फोरम के अध्यक्ष मघाराम मेघवाल, भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश सांसी, नगर अध्यक्ष पवन चांवरिया, देहात अध्यक्ष राकेश तालणिया, मोहनलाल खारडिय़ा, रतननगर मण्डल अध्यक्ष सुभाष मायल, आदि उपास्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरिराम चौपड़ा ने किया।
Hindi News / General News / चूरू में दलित समाज की बैठक का आयोजन
चूरू में दलित समाज की बैठक का आयोजन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।