Hindi News / General News / चूरू में गौरव सेनानी रैली 29 अक्टूबर को

चूरू में गौरव सेनानी रैली 29 अक्टूबर को

पूर्व सैनिक, वीरांगना व युद्ध विधवाओं की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए चूरू में जिला स्तरीय गौरव सेनानी रैली होगी। आर्मी टीम सदस्य ने बताया कि 29 अक्टूबर 2018 को सिविल पुलिस लाईन, चूरू में होने वाली रैली के लिए बीकानेर छावनी की सैनिक टीम प्रयासरत है। घर-घर जाकर पूर्व सैनिक, वीरांगना व युद्धि विधवाओं से मिलकर उनकी समस्या और समाधान के बारे में जानकारी ले रही है। पीड़ित पक्ष भी टीम को अपनी समस्या के बारे में खुलकर बता रहे रहे है। पिछले दो महीनों से लगातार सैनिकों की टीमों ने तारानगर, रतनगढ, राजगढ, सुजानगढ, सरदारशहर व चूरू क्षेत्र में घर-घर सर्वे किया और समाघान के लिए रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। सैनिक टीम के सदस्यों ने बताया कि रैली में सिविल पुलिस लाईन, चूरू में एकत्रित होने के लिए जिले की सभी तहसीलों में बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है, जो कि पीकअप पोइंट से सुबह 7 बजे रवाना होकर रैली स्थल के लिए रवाना होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur