जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल ने कहा कि हमें सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है। क्योंकि सुदृढ लोकतंत्र के लिए मतदाताओं की जिम्मेदारी मतदान के समय ओर भी बढ जाती है। उन्होंने कहा कि हमें मतदान में विकलांगों एवं महिलाओं की भागीदारी को भी बढाना है। अग्रवाल शुक्रवार को मतदान जागरुकता के लिए हीलीयम बैलून छोड़ने के अवसर पर जिला परिषद प्रांगण में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वतंत्र मतदान के लिए स्वीप के माध्यम से मतदाताओं में जागरुकता फैलाई जा रही है। इसमें मीडिया की भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी तक मतदान की जानकारी पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है अतः मीडिया को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए मतदाता जागरुकता में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। हीलीयम गुब्बारे पर मतदान जागरुकता एवं मतदान की अपील के बैनर लगाये गये जिससे आकाश में उड़ते हुए गुब्बारे के माध्यम से आमजन को मतदान में भागीदारी की प्रेरणा मिल सकेगी। बैलून छोड़ने के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान की शपथ भी दिलाई। हीलीयम गुब्बारे को आकाश में छोड़ने के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामरतन सौंकरिया, एसीओ श्री नरेन्द्र चौधरी सहित जिला परिषद कार्यालय एवं अन्य कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
Hindi News / General News / चूरू में हीलीयम गुब्बारा खुले आकाश से देगा मतदान का संदेश
चूरू में हीलीयम गुब्बारा खुले आकाश से देगा मतदान का संदेश



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।