विधानसभा आम चुनाव,2018 के तहत जिले में प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जिला स्वीप एम्बेसडर मंजूबाला एवं जिला पीडब्लूडी आइकन संदीप कुमार द्वारा 3 से 5 दिसम्बर तक विभिन्न वर्गों के मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जायेगा। स्वीप प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी ने बताया कि 3 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में तथा दोपहर एक बजे से सायं 4 बजे तक तारानगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसी प्रकार 4 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चूरू विधानसभा क्षेत्र एवं दोपहर एक बजे से सायं 4 बजे तक सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में तथा 5 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रतनगढ विधानसभा क्षेत्र एवं दोपहर एक बजे से सायं 4 बजे तक सुजानगढ विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित होगा।
Hindi News / General News / चूरू में जिला स्वीप एम्बेसडर करेंगे मतदान के प्रति जागरूक
चूरू में जिला स्वीप एम्बेसडर करेंगे मतदान के प्रति जागरूक



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।