केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत सभी वर्गों के जरूरतमन्द लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे लोगों को चूल्हे के धुंए से निजात मिल सकेगी। योजना के लाभ के लिए 14 बिन्दुओं में पात्रता तय की गई है। जिला नोडल अधिकारी दिलीप कुमार मीणा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि केन्द्र सरकार की ओर से आमजन को लाभान्वित करने के मकसद से सभी वर्गों के लोगों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जाएगा। इसके लिए व्यक्ति को 14 बिन्दुओं के फार्म भरकर गैस कनेक्शन के लिए जानकारी देनी होगी। इसके लिए गैस एजेन्सियों पर फार्म उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होनें बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में मार्च 2019 तक 5 करोड़ गरीब परिवारों की महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन जारी किये गये हैं। अकेले चूरू जिले में योजना के तहत 1.10 लाख गैस कनैक्शन दिये गये हैं। इसमें से 80 फिसदी लोग दोबारा सिलेण्डर रिफिल करवा रहे हैं। इसके अलावा वर्ष 2020 तक 3 करोड़ अतिरिक्त परिवारों को कनेक्शन देने का लक्ष्य है।
Hindi News / General News / चूरू में महिलाओ को मिलेगी चूल्हे के धुंए से निजात
चूरू में महिलाओ को मिलेगी चूल्हे के धुंए से निजात



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।