विधानसभा आम चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य अर्जित करने के लिए निर्वाचन विभाग राजस्थान द्वारा सम्पूर्ण राजस्थान में 25 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2018 तक सरगम सप्ताह के माध्यम से हर वर्ग के मतदाता को जागरुक करने का अभियान चलाया गया है। सरगम सप्ताह के प्रथम दिवस जिला निर्वाचन कार्यालय, चूरू द्वारा शहरी मतदाताओं का कैण्डल मार्च निकाला गया। कैण्डल मार्च की अगुवाई करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरिया, स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. नरेन्द्र चौधरी, रिटर्निंग ऑफिसर श्वेता कोचर, विकास अधिकारी हरिसिंह चौहान, तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत, सहायक नोडल अधिकारी मोहन त्रिवेदी आदि ने कैण्डल के साथ लोहिया महाविद्यालय चूरू से इन्द्रमणी पार्क चूरू तक मार्च करते हुए साथी कदम बढ़ाना- वोट डाल कर आना थीम सोंग के साथ मतदान जागरूकता का सन्देश दिया।
Hindi News / General News / चूरू में मतदाता जागृति के लिए कैण्डल मार्च
चूरू में मतदाता जागृति के लिए कैण्डल मार्च



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।