जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों से कहा है कि वे जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्व प्रेरणा से मतदाता जागरुकता गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की अधिकाधिक जानकारी सुलभ करावें। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगलवार को जिला परिषद सभाकक्ष में जिला स्तरीय स्वीप कमेटी की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वीप के तहत जिले में स्कूल, कॉलेज, वाट्सअप एवं स्थानीय कलाकारों के माध्यम से मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करें तथा विधानसभा क्षेत्रों में होर्डिंग्स, पोस्टर्स, फ्लेक्र्स के जरिए मतदाता जागरुकता का संदेश प्रचारित करें। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, रामलीला स्थल पर वीवीपेट मशीन लगाकर आम नागरिकों को मशीन का सही प्रयोग करने की जानकारी देवें। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता अभियान का पोस्टर विमोचन किया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामरतन सौंकरिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह चौधरी, समस्त एआरओ, विकास अधिकारी, स्वीप के नोडल अधिकारी मोहनलाल त्रिवेदी, निर्वाचन प्रशिक्षक प्रो. कमल कोठारी सहित निर्वाचन से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Hindi News / General News / चूरू में मतदाता जागरुकता अभियान के पोस्टर का विमोचन
चूरू में मतदाता जागरुकता अभियान के पोस्टर का विमोचन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।