विधानसभा आम चुनाव, 2018 के लिए मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप गतिविधियों के अन्तर्गत ‘‘सरगम सप्ताह- लोकतंत्र की सरगम‘‘ के तहत आयोजित मैराथन को जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल एवं पुलिस अधिक्षक राममूर्ति जोशी 29 नवम्बर को आयोजित मैराथन को प्रातः 7ः30 बजे हरी झण्डी दिखाकर जिला स्टेडियम से रवाना करेगें। जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लाम्बा ने बताया कि इनामी वोट मैराथन के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए कमेटियों का गठन किया गया है। इस मैराथन में लगभग 400 से 500 धावकों के भाग लेने की संभावना है। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि चैस्ट वितरण, अल्पाहार, जल व्यवस्था, निणार्यक एवं पारितोषिक वितरण के लिए अलग-अलग व्यक्तियों को जिम्मेदारी दी गई है। लोहिया महाविद्याालय के प्रोफेसर डॉ. हेमन्त मंगल के नेतृत्व में एन.सी.सी. कैडेट, पुलिस लाईन के आर.आई बलवन्त राय के नेतृत्व में पुलिस के जवान, विभिन्न कोचिंग संस्थानों के निदेशको के नेतृत्व में सेना एवं पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले धावक, कबड्डी प्रशिक्षक सरस्वती मुण्डे के मार्ग दर्शन खिलाडी, स्काउट गाईड के सी.ई.ओ. रामजेस के नेतृत्व में स्काउट गाईड एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षो के मार्ग दर्शन में कार्मिक इस इनामी वोट मैराथन में भाग लेगे। निर्णायक व्यवस्था में रमेश पूनियां, संजय पूनियां, राजेन्द्र राठौड. हरी भालेरीवाला, राजू चौबे, धनराज, प्रहलाद बुडानिया एवं अन्य निणर्यक सहयोग करेगें। इनामी राशि एवं अन्य व्यवस्थाएं भामाशााहों के सहयोग से की जायेगी। मैराथन समाप्ति के पश्चात प्रतिभागी विजेताओं को नगद इनामी राशि कलेक्ट्रेट में प्रदान की जायेगी।
Hindi News / General News / चूरू में मतदाता जागरूकता इनामी वोट मैराथन कल
चूरू में मतदाता जागरूकता इनामी वोट मैराथन कल



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।