जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल ने आज दोपहर बाद राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री राममूर्ति जोशी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रामरतन सौंकरिया उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है इसके लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ पूरे कॉलेज परिसर को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार मतगणना प्रक्रिया की लाईव वैबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है ताकि पारदर्शिता को सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण में आये राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने संतुष्टता जताते हुए कहा कि मतगणना में पूर्ण सहयोग किया जायेगा।
Hindi News / General News / चूरू में मतगणना स्थल की तैयारियों का लिया जायजा
चूरू में मतगणना स्थल की तैयारियों का लिया जायजा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।