भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव चावला ने प्रेस वार्ता कर चूरू के पूर्व विधायक व पीसीसी उपाध्यक्ष मकबूल मण्डेलिया पर विकास विरोधी मानसिकता का ठप्पा लगाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। पंचायतराज मन्त्री राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर हुई प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि चूरू में नगरपरिषद द्वारा करवाये जा रहे करोड़ों के विकास कार्यो में कांग्रेस रोडा अटका रही है। उन्होंने मण्डेलिया को नसीहत दी कि वे अपनी विकास विरोधी मानसिकता छोड़ दे वरना चुनावों में जनता उन्हे सबक सिखायेगी। दरअसल सोमवार को पीसीसी उपाध्यक्ष मकबूल मण्डेलिया ने नगरपरिषद द्वारा करवाये जा रहे सडक़ निर्माण कार्यों पर सवाल खड़ा करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया था, जिसमें आचार संहिता लगने के बाद भी नगरपरिषद द्वारा सडक़ निर्माण कार्य करवाये जाने का आरोप लगाया गया था। प्रेस वार्ता में नगरपरिषद सभापति विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमन्त्री वसुन्धरा राजे की घोषणा के अनुरूप शहर में 10 करोड़ की लागत से सडक़ निर्माण कार्य करवाये जा रहे हैं। आचार संहिता लगने से पहले ही निर्माण कार्यों की टैंडर प्रक्रिया आदि का कार्य पुरा हो गया था और निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया था लेकिन अब कांग्रेस विकास रथ में रोडा अटकाने का काम कर रही है।
Hindi News / General News / चूरू में नगरपरिषद द्वारा करवाये जा रहे करोड़ों के विकास कार्यो में कांग्रेस रोडा
चूरू में नगरपरिषद द्वारा करवाये जा रहे करोड़ों के विकास कार्यो में कांग्रेस रोडा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।