Hindi News / General News / चूरू में नसीम निशा उप सभापति एवं राजगढ में ललिता देवी उपाध्यक्ष

चूरू में नसीम निशा उप सभापति एवं राजगढ में ललिता देवी उपाध्यक्ष

नगरपालिका आम चुनाव 2019

चूरू, नगरपालिका आम चुनाव, 2019 के तहत चूरू नगर परिषद उप सभापति पद हेतु बुधवार को चूरू नगर परिषद में हुई मतगणना में नसीम निशा विजयी घोषित हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) संदेश नायक ने बताया कि नसीम निशा को 40 मत मिले जबकि असलम हुसैन को 20 मत मिले। इसी प्रकार राजगढ नगरपालिका उपाध्यक्ष हेतु बुधवार को राजगढ में हुई मतगणना में ललिता देवी विजयी घोषित हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) ने बताया कि ललिता देवी को 27 मत मिले जबकि राजेन्द्र कुमार को 13 मत मिले।