राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ बी एल मेहरा , लेफ्टिनेंट डॉ हेमन्त मंगल, एनएसएस प्रभारी डॉ सुमेर स्वामी व निर्वाचन क्षेत्र चूरू के स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी एबीईईओ संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटस व एनएसएस के स्वयंसेवकाें द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2018 के लिए मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली महाविद्यालय से धर्मस्तूप से श्याम सिनेमा होते हुुए बालिका महाविद्यालय मे समाप्त हुई। एनसीसी की छात्रा कैडेटस ने रंगोली बनाकर मतदाताआें को जागरूक रहने का सन्देश दिया । इस अवसर पर प्राचार्य परमेश्वर लाल, प्रो दिलीप पूनियां, विपिन मण्डार, सरोज हारित, बुद्धकुमार आदि ने छात्र- छात्राओं को जिले में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीनियर अण्डर आफिसर दीपक चौधरी, सौरभ वशिष्ट व देवव्रत मोगा, सर्जेन्ट बिंदिया राणा, प्रियंका कस्वां, सरोज चौधरी सहित 95 कैडेटस व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Hindi News / General News / चूरू में एनसीसी कैडेटस ने निकाली मतदान जागरूकता रैली
चूरू में एनसीसी कैडेटस ने निकाली मतदान जागरूकता रैली



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।