मदीना मस्जिद के पास शहर ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस की बैठक अग्रिम संगठन जिला प्रभारी जमील चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें 25 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे सीकर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की महासंकल्प रैली आयोजन के सम्बंध में कार्यकर्ताओ से चर्चा कर सीकर जाने के लिए कार्यकर्ताओ को वार्ड स्तर पर जिम्मेदारी दी गई। रैली को प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे, राष्ट्रीय संगठन महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, सहप्रभारी काजी निजामुद्दीन सहित अनेक नेता सभा को संबोधित करेंगे। बैठक में शहर अध्यक्ष राकेश सिंगोदिया, मोहम्मद अली, विकास मील, आरिफ पिथिसर, राकेश शर्मा, हेमंत सिहाग, मोहम्मद रफीक, इकबाल रुकनखानी, सद्दाम हुसैन, लोकेश भाकर, श्रीराम दइया, नासिर अली, विद्याधर सैन, महबूब मालवण, महमूद तुगलक, आमिर खान,आबिद खान मोयल, इस्माइल गुलाम नबी खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
Hindi News / General News / चूरू में ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस की बैठक आयोजित
चूरू में ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस की बैठक आयोजित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।