लोकसभा आम चुनाव 2019 में पेड न्यूज मॉनीटरिंग एवं विज्ञापनों के अधिप्रमाणन के लिए कमेटियां गठित की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर संदेश नायक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पेड न्यूज मॉनीटरिंग के लिए गठित जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी में छह सदस्य रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित इस समिति में जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कुमार अजय सदस्य सचिव होंगे। इसके साथ ही लोकसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एडीएम, चूरू) रामरतन सौंकरिया, एनालिस्ट कम प्रोग्रामर, आकाशवाणी चूरू के केंद्र निदेशक, वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार माधव शर्मा समिति में सदस्य रहेंगे। लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों के विज्ञापन अधिप्रमाणन के लिए गठित समिति में लोकसभा रिटर्निंग अधिकारी (जिला कलक्टर, चूरू) अध्यक्ष रहेंगे तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एडीएम, चूरू) तथा एनालिस्ट कम प्रोग्रामर सदस्य रहेंगे।
Hindi News / General News / चूरू में पेड न्यूज मॉनीटरिंग एवं विज्ञापन अधिप्रमाणन के लिए कमेटी गठित
चूरू में पेड न्यूज मॉनीटरिंग एवं विज्ञापन अधिप्रमाणन के लिए कमेटी गठित


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


