Hindi News / General News / चूरू में सप्तम स्थापना समारोह के अन्तर्गत निकाली गई सद्भावना रैली

चूरू में सप्तम स्थापना समारोह के अन्तर्गत निकाली गई सद्भावना रैली

बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा बैंक के सप्तम स्थापना समारोह के अन्तर्गत सद्भावना रैली का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट सर्किल से रैली को सहायक महाप्रबंधक जी एल मीणा व मुख्य प्रबंधक जे के चौधरी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त रैली स्टेशन रोड़, रेलवे स्टेशन , धर्म स्तूप से होते हुए खेमका भवन, क्षेत्रीय कार्यालय पर समाप्त की गई। क्षेत्रीय कार्यालय के समस्त स्टाफ और आसपास की शाखाओं के स्टाफ सदस्यों द्वारा भाग लिया गया। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने हाथों में बैंक लोगो की झंडीया लिए हुए ’जन जन ने पुकारा है, गामीण बैंक हमारा है’, ’स्वच्छ भारत स्वच्छ बैंक, गामीण बैंक गामीण बैंक’, ’भारत माता की, जय हो’ के नारों से आसमान को गुंजायमान करते हुए चल रहे थे । उक्त रैली को संबोधित करते हुए सहायक महाप्रबंधक मीणा ने बताया कि बैंक के सप्तम स्थापना सप्ताह समारोह के अन्तर्गत ’सद्भावना रैली’ का आयोजन किया गया है और सभी कर्मचारियों को पूर्ण सद्भावना, सहयोग और समर्पण से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया है। उक्त रैली में एच.के. गोत्तम, अजित सिंह धाबाई,मैनपाल सिंह शेखावत, सुधाकर सहल, मेघराज सोनी, राम कुमार कस्वां, बाल किशन दर्जी, मुकेश चाहर, हुकमाराम आदि बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur