Hindi News / General News / चूरू में शिक्षक नेता तंवर को पुष्पांजलि

चूरू में शिक्षक नेता तंवर को पुष्पांजलि

जिला मुख्यालय स्थित शिक्षक भवन में सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षक नेता स्व. विजय तंवर को उनकी 12वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर राजस्थान शिक्षक संघ रेसला के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष रामकुमार खिचड़, शिक्षक नेता ताराचंद सहारण, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के मोहनलाल अर्जुन ने विजय कुमार के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि दूसरे के लिए काम करने वाले व्यक्तियों को समाज सदैव याद करता है। राजस्थान शिक्षक संघ (रेसला) के प्रदेश अध्यक्ष भंवर लाल गुर्जर ने तंवर को सदैव शिक्षक हितों के लिए तत्पर रहने वाला कर्मठ साथी बताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष रामकुमार खिचड़, शिक्षक नेता गजेसिंह पूनियां, समाज सेवी राजेश रक्षक, सुरेन्द्रकुमार तंवर, शुभकरण सैन, रामचन्द्र गोयल, मोहनलाल, आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको याद किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur