Hindi News / General News / चूरू में तकनीकि शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग का स्वागत

चूरू में तकनीकि शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग का स्वागत

तकनीकि शिक्षा राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग के प्रथम बार चूरू आगमन पर मण्डेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता आम चुनाव 2019 में चूरू संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को विजयी बनाने में जुट जाये। गर्ग ने कहा कि पिछले तीन चुनाव में संगठन की जो भी कमजोरियां रही है उसको दूर करके कार्यकर्ता भाजपा की चुनौती का सामना करें। चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अबरार खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री का शॉल ओढ़ाकर तथा साफा पहनाकर स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur