जिले में सरगम सप्ताह के तहत जिला मुख्यालय पर गुरुवार को जिला स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक ‘‘रन-फोर-वोट’’ वोट मैराथन का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया तथा धावक के रूप में भी युवाओं को उत्साहित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया, स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. नरेन्द्र चौधरी, विकास अधिकारी, हरिराम चौहान, स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी मोहन त्रिवेदी सहित अनेक अधिकारी व कार्मिक भी शामिल हुए। रैली में आज की कलर थीम पीले रंग के अनुरूप सम्भागी पीले रंग की टी-शर्ट एवं कैप मेें आकर्षक नजर आ रहे थे। पढकर, परखकर, वोट डालेंगे समझकर संदेश के साथ पीले रंग की शॉल्डर-स्टि्रप्स लगाए हुए धावकों ने स्वीप-रथ पर बजते मतदाता जागरुकता गीत के साथ आमजन में मतदान जागरूकता का संचार किया। मैराथन के समापन पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी 7 दिसम्बर को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलवाई।
Hindi News / General News / चूरू में वोट-मैराथन का आयोजन
चूरू में वोट-मैराथन का आयोजन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।