विधानसभा चुनाव, 2018 में जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल द्वारा मतदाताओं का मतदान के प्रति जागरुकता के लिए चूरू जिले के ताल छापर स्थित विश्व विख्यात कृष्ण मृग अभयारण्य के हरिण को मतदान प्रचार-प्रसार हेतु शुभांकर निर्धारित किया गया है। इस शुभांकर को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ‘‘वोटर भायला’’ नाम से सम्बोधित किया गया है। शुभांकर वोटर भायला अब मतदाता जागरुकता की प्रचार-प्रसार सामग्री में विभिन्न संदेश देता नजर आयेगा। शुभांकर विभिन्न कार्टुनों में अपनी भूमिका को निभाते हुए सभी आम जनों विशेषकर युवा वर्ग, महिलाओं, वृद्धजनों, प्रसूताओं, दिव्यांग, कृषक मतदाताओं आदि को आगामी विधानसभा आम चुनाव में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने एवं चुनाव प्रक्रिया, आचार संहिता की पालना आदि के संदेश देगा। कृष्ण मृग इस क्षेत्र का ख्याति प्राप्त प्राणी है अतः शीघ्र ही यह मतदाताओं व जन-जन के मन में घर कर लेगा, साथ ही वोटर भायला द्वारा दिए जाने वाले संदेश को आम मतदाता आत्मसात करेंगे। यह लोगों की भावनाओं से जुड़कर मतदाता जागरुकता पैदा करने में कारगर सिद्ध होगा। शुभांकर वोटर भायला के शुभारम्भ के अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामरतन सौंकरिया, स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. नरेन्द्र चौधरी एवं स्वीप टीम के सदस्य उपस्थित थे।
Hindi News / General News / चूरू में वोटर भायला से होगी मतदान जागरुकता
चूरू में वोटर भायला से होगी मतदान जागरुकता



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।