Hindi News / General News / चूरू सांसद राहुल कस्वां ने रक्षामंंत्री से की मुलाकात

चूरू सांसद राहुल कस्वां ने रक्षामंंत्री से की मुलाकात

हिमस्खलन में शहीद हुये शहीदो के शव हेलिकॉप्टर से राजस्थान भेजने को लेकर

राजगढ़,[नीरज सैनी2 ] चूरू सांसद राहुल कस्वां ने आज रक्षामंंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर तंगधार में हिमस्खलन में शहीद हुये चूरू के वीर सपूत कमल कुमार व पडौ़सी जिले झुन्झुनू के शहीद राजेन्द्र सिंह की डेडबॉडी को आज ही दिल्ली से सीधे हेलिकॉप्टर से राजस्थान उनके पैतृक स्थान पर पहुंचाने का अनुरोध किया है ताकि जल्द से जल्द शहीदों का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जा सके । सांसद राहुल कस्वा ने रक्षा मंत्री को सौपे गए ज्ञापन में लिखा है कि इन शहीदों के गांव व आसपास के क्षेत्र में मातम छाया हुआ है इस बात को लेकर क्षेत्र में बहुत चिंता बनी हुई है। वही डेड बॉडी का आज जम्मू कश्मीर से दिल्ली पहुंचने की संभावना है ऐसे में उन्होंने शहीदों की डेड बॉडी को आज ही हेलीकॉप्टर के द्वारा दिल्ली से राजस्थान भिजवाने के लिए अनुरोध किया है। गौरतलब है कि हादसे में चार जवान शहीद हुए थे जिसमे तीन जवान राजस्थान के है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur