चूरू विधानसभा क्षेत्र के एआरओ चूरू तहसीलदार ओमप्रकाश शर्मा को बिना सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त किए लगातार अपने कार्यालय एवं कर्तव्यों से अनुपस्थित रहने एवं बार-बार नोटिस जारी करने पर अपने कर्तव्यों पर नहीं आने के कारण तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) मुक्तानंद अग्रवाल द्वारा तहसीलदार ओमप्रकाश शर्मा के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्णय लिया जाकर राजस्थान सिविल सेवाएं नियमावली 1958 के नियम 13 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए शर्मा को तुरंत प्रभाव से निलम्बित किया जाकर श्री शर्मा का मुख्यालय राजस्व मण्डल राजस्थान, अजमेर निर्धारित किया गया है। आदेशानुसार निलम्बन काल में तहसीलदार ओमप्रकाश शर्मा को उनके अर्धवेतन के बराबर वेतन मय महंगाई भत्ता, निर्वाह भत्ते के रूप में देय होगा।
Hindi News / General News / चूरू तहसीलदार तुरंत प्रभाव से निलम्बित
चूरू तहसीलदार तुरंत प्रभाव से निलम्बित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।