Hindi News / General News / चूरू व झुंझुनूं जिले के अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन

चूरू व झुंझुनूं जिले के अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन

आगामी 14 जनवरी से 24 जनवरी तक शिवाजी खेल मैदान सरदारशहर में चूरू व झुंझुनूं जिले के अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में सेना भर्ती से संबंधित व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया। सौंकरिया ने सेना भर्ती से संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं सैन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सेना भर्ती से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं सरदारशहर नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे खेल मैदान को व्यवस्थित करें तथा साफ-सफाई, विधुत व पेयजल की माकूल व्यवस्थाएं करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur