जिला अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रघुनाथ खेमका ने अग्र बंधुओं से कहा कि वर्तमान में सामाजिक जागृति के साथ-साथ राजनीतिक चेतना भी आवश्यक हैं। क्योंकि जब राजनीति में समाज का सशक्त प्रतिनिधित्व नहीं होगा तो हम समाज का पक्ष मजबूती से नहीं रख सकेंगे। समाजसेवी जगदीश प्रसाद जैसनसरिया ने शिक्षा पर चर्चा करते हुए कहा कि जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृति मिलनी चाहिए लेकिन इसके लिए लोन की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए ताकि छात्र आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ाए। विशिष्ट अतिथि गिरधारीलाल बाजोरिया रतनगढ़, परमेश्वरलाल जालुका, रामनिवास सर्राफ, नरेश सर्राफ, राजेश भावसिंहका, जुगल क्याल, पवन पौद्दार व संजय सिंघानिया ने सामाजिक सरोकार एवं समाज की उन्नति को लेकर चर्चा की और कहा कि आपसी समन्वय से काम करने के लिए हमें हर वक्त तैयार रहना चाहिए। बैठक में संगठन की प्रत्येक माह में बैठक आयोजित करने व सामाज के युवा व युवतियों के विवाह आदि के लिए परिचय सम्मेलन आदि के आयोजन किए जाने पर विचार विमर्श किया गया।
Hindi News / General News / चूरू में अग्रवाल समाज की बैठक संपन्न
चूरू में अग्रवाल समाज की बैठक संपन्न



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।