सालासर के निकटवर्ती गांव बाघसरा निवासी सीआईएसएफ के जवान की लोगों को आग से बचाते समय दम घुटने से मौत हो गई। महावीर प्रसाद पुत्र तोलाराम निवासी बाघसरा 58 वर्ष 2008 में सीआईएसएफ में भर्ती हुआ था। 6 मार्च को सुबह नो बजे डयूटी में तैनात था। उसी दौरान 13 मंजिल सीजीओ कॉम्लेक्स में दीनदयाल अंत्योदय भवन की पांचवी मंजिल में आग लग गई। एसआई महावीर प्रसाद ने पांचवी मंजिल पर लगी आग को देखकर अलर्ट जारी किया और उसके बाद अपने पांच साथी जवानों के साथ लोगों को आग से बचाने के लिए उपर की मंजिल की और गया। जहां पर लकड़ी से बने फर्नीचर टूटकर रास्तों में गिर गया। जिसके कारण महावीर प्रसाद वापस नहीं आ सके। जहरीली गैस व और धुंए के कारण उनका दम घुट गया। जहां से एम्स हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिनका आज गुरूवार को गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टी की गई। -एयरफॉर्स में दे चुके सेवायें – सीआईएसएफ के जवान के दो बेटे है। बड़े बेटे पारितोष ने बताया कि इससे पहले 28 वर्ष एयरफॉर्स में भी सेवायें दे चुके है। और उसके बाद 2008 में उन्होंने सीआईएसएफ में भर्ती हुए। -नहीं पहुंचे अधिकारी व नेता- सीआईएसएफ के जवान की गुरूवार को अंत्येष्टी की गई। लेकिन स्थानीय प्रशासन का एक भी नुमाइंदा नहीं पहुंचा। इसके अलावा राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल भी इसी गांव के रहने वाले है लेकिन वो भी जवान की अंत्येष्टी में नहीं पहुंचे।
Hindi News / General News / सीआईएसएफ के जवान की लोगों को आग से बचाते हुए दम घुटने पर मौत
सीआईएसएफ के जवान की लोगों को आग से बचाते हुए दम घुटने पर मौत


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


