Hindi News / General News / जिला प्रमुख हर्षनी कुलहरी का किया नागरिक अभिनंदन

जिला प्रमुख हर्षनी कुलहरी का किया नागरिक अभिनंदन

मानोता जाटान में

खेतड़ी (विजेन्द्र शर्मा)। बुधवार को मानोता जाटान मे बस स्टेण्ड के पास जिला प्रमुख हर्षनी कुलहरि का ग्रामीणों द्वारा नागरिक अभिनन्दन किया गया ।महिलाओं द्वारा जिला प्रमुख को चुनरी व माला पहनाकर कर स्वागत किया गया।समाराेह काे संबाेधित करते हुए जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि ने कहा कि जिले के विकास में काेई कमी नहीं रखी जाएगी। केंद्र व राज्य सरकार की याेजनाओं का लाभ जिले काे मिले इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बगैर भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्हाेंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के प्रयास हाेंगे।क्षेत्र का विकास ही मेरी प्रथमिकता है। इस मौके पर सरपंच बहादुर मल मेघवाल ,सरदराराम डीलर,राजकुमार ढाका,सियाराम शर्मा,प्रताप ढाका, जयनारायण ढाका, प्रताप शर्मा,इन्द्राज योगी,बुधराम ढाका,राकेश ढाका,रघुवीर धनखड़,शिवराज शेखावत, सूबेदार चंदगीराम ,सूबेदार सनिपाल, सुरेश ढाका सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur