बैठक के दौरान उपस्थित थानाधिकारी व सीएलजी सदस्य सूरजगढ़ [के के गाँधी ] थाना परिसर में आज बुधवार को थानाधिकारी विरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सदस्यों ने कस्बे के बुहाना रोड़ पर दिनभर ट्रैफिक जाम रहने व गांधी चौक में आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया, वहीं स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर बीट अधिकारी व थानाधिकारी के नाम व मोबाईल नम्बर का बोर्ड लगाने, तेज गति व लापरवाही से बाईक चलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का मुद्दा उठाया मंजु देवी ने वार्ड बीस में शाम के समय आवारा व शराबी किस्म के लोगों द्वारा गाली गलौच व हो हल्ला करने की बात कही जिस पर थानाधिकारी ने जल्द ही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने, बुहाना रोड़ पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कांस्टेबल नियुक्त करने का आश्वासन दिया । इस मौके पर पूर्व सरपंच राजकरण भडिय़ा, पूर्व सरपंच पिलोद बलबीर राव, रहीश कुरैशी, बाबुलाल डीडवानिया, सुरेश ठेकदार दोबड़ा, पारूल काजला, प्रेमलता गौतम, नवीन काजला, धर्मपाल गांधी सहित पुलिस स्टॉफ मौजूद रहा।
Hindi News / General News / सीएलजी बैठक में छाया ट्रैफिक जाम व आवारा पशुओं का मुद्दा
सीएलजी बैठक में छाया ट्रैफिक जाम व आवारा पशुओं का मुद्दा


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


