Hindi News / General News / ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी

ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी

न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल

सिंघाना, पचेरी के शहीद भूप सिंह राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल के मैदान में 64 वी ब्लॉक स्तरीय 17 वर्षीय छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंघाना और शहीद भूप सिंह राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल पचेरी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में पचेरी की टीम ने पहले खेलते हुए 59 रन का लक्ष्य दिया। जिसे आसानी से न्यू ईडन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंघाना की टीम ने 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। न्यू ईडन स्कूल सिंघाना ब्लॉक स्तरीय इस प्रतियोगिता की विजेता बनी। संस्था निदेशक डॉ. अनिल गोदारा ने बताया कि प्रतिवर्ष जिला स्तरीय क्रिकेट टीम में राज्यस्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे विद्यालय के तीन चार विद्यार्थी होते हैं , और यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. अनीता ने कहा खेल से टीम भावना विकसित होती है, और विद्यार्थी अनुशासन में रहना सीखता है। अंग्रेजी माध्यम प्रधानाध्यापिका पिंकी, संस्था अध्यक्ष सरिता व ऑल स्टाफ सदस्यों ने इस उपलब्धि पर विजेता टीम का स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। टीम प्रशिक्षक आजाद सिंह इस दौरान मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur