Hindi News / General News / सीओ ऑफिस व पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण किया

सीओ ऑफिस व पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण किया

रींगस आईजी ने

रींगस (अरविन्द कुमार) जयपुर रैंज आईजी एस सेंगथिर ने रींगस पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय व रींगस पुलिस थाने का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम पुलिसकर्मियों द्वारा सलामी परेड का आयोजन किया गया। तत्पश्चात आईजी ने कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों से परिचय किया। आपराधिक रिकॉर्ड, दर्ज मामले, उपअधीक्षक कार्यालय के अधीन आने वाले थानों का रिकॉर्ड, पेंडिंग फाइलें आदि चेक किए और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ गगनदीप सिंगला, उपअधीक्षक बलराम सिंह मीणा, थाना प्रभारी श्रीचंद सिंह चौधरी, लालसिंह यादव,मनीष शर्मा, कैलाश चंद, उपनिरीक्षक अशोक सिंह शेखावत, एएसआई धर्मपाल सिंह, जगदीश प्रसाद गुर्जर, एचएम यादराम खरवास, हरदेवराम गुर्जर आदि मौजूद थे|

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur