Hindi News / General News / डिप्टी कमंडेड अजीत सिंह तंवर के निधन पर शोक जताया

डिप्टी कमंडेड अजीत सिंह तंवर के निधन पर शोक जताया

परिवहन मंत्री बृजेन्द्र ओला ने शोक संदेश पत्र भेजा

झुन्झुनू, जिले के चिड़ावा तहसील के गांव गिड़ानिया के बीएसएफ के डिप्टी कमंडेड अजीत सिंह तंवर के ड्यूटी दौरान हार्ट अटैक से हुए निधन पर परिवहन मंत्री बृजेन्द्र ओला ने शोक व्यक्त किया और परिवार जनों को सांत्वना व्यक्त की। परिवहन मंत्री बृजेन्द्र ओला ने शोक संदेश पत्र के माध्यम से संदेश भेजा। उनका पत्र सरजीत ओला कांग्रेस नेता, अमित ओला पंचायत समिति सदस्य चिड़ावा ने गिड़ानीय गांव में जाकर उनके पुत्र अजय सिंह तंवर को सोपा। इस अवसर पर कुडाराम ओला,सुमेर P.T.I, सरपंच नविना जंगशेर फौजी, संगीत गोठवाल ठेकेदार, सरजीत बुगालिया,मनोज थाकन,मान सिंह राजपूत उपस्थित रहे। फिर गिडानिया में जब्बार अली युवा नेता की माता के निधन पर उनके घर जाकर परिवार को सांत्वना दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur